गोपीकांदर । प्रखंड से झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी के अध्यक्षता में बुधवार को तालपहाड़ी गांव अवस्थित सिदो कान्हु मेला मैदान में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे| पार्टी कार्यकर्ता गोपीकांदर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि लखीचंद मंडल के नेतृत्व में पार्टी की बैठक में शामिल हुए| बैठक में विधायक दिनेश मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए सभी को योजना से जोड़ने में सहायता करें| साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी तरह की योजनाओं पर आम आदमी को सहयोग करे,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसका फायदा मिल सके| पार्टी संगठन की मजबूती के संबंध में बोलते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सतर्क एवं तैयार रहे ताकि विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही मजबूती से खड़े हो सकें| इस अवसर पर गोपीकांदर प्रखंड से दीवान मरांडी, सुरेश मरांडी, गोवर्धन हेंब्रम, दानियल मुर्मू, कुबराज बेसरा, दशरथ भगत, विष्णु भगत, अमरनाथ भगत, सैमुएल मुर्मू, सुलेमान हांसदा , फ्रांसिस बास्की, इस्माइल बास्की, अनिल बास्की सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


