यह जीत बरहरवा नगर पंचायत की जनता की जीत है : अर्पिता
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मतगणना में बरहरवा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पिता दास दोनो राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी से आगे रही.प्रथम राउंड में अर्पिता दास को 3416 मत तो बबीता कुमारी को 1976 मत मिला.वही दुसरे राउंड में अर्पिता दास को 2765 मत तो बबीता कुमारी को 2633 मत मिला.दोनो राउंड में अर्पिता दास को 6181 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 4609 मत मिला.यानि अर्पिता दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 1572 मत से पराजित की.बरहरवा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पिता दास ने कही कि यह जीत बरहरवा नगर पंचायत की जनताओ की जीत है.जनताओ ने जिस उम्मीद से हमे जिताया है उस पर हम सदैव खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे.रही बात बरहरवा के विकास का तो चुनाव के दौरान मैने जो भी घोषणा की थी. क्रमवार रूप से सभी घोषणा को पूरा करूंगी.
बरहरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का मतगणना परिणाम
============
1.अर्पिता दास– 6181 मत
2.बबीता कुमारी– 4609 मत
3.मिनती सरकार– 238 मत
4.मीनाक्षी कुमारी– 711 मत
5.रफत निसार– 1464 मत
6.ललिता देवी– 544


