जनता ने नकारा पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को शबरी पाल को पहनाया ताज
जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव का मतगणना का पूरी कर ली गई है। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पश्चात स्कूटनी के बाद वार्ड पार्षद के 89 और अध्यक्ष पद के 10 प्रत्यासी चुनाव मैदान में डटे थे। जिसका भाग्य का फैसला शुक्रवार को जनता जनार्दन ने कर दिया है।
नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पाकुड़ की जनता ने साबरी पाल पर विश्वास जताया हैं। उन्हें अपना सरताज बनाया है। इन्हें 7816 मत प्राप्त हुए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित शेख सेलीना सुल्ताना.को 2353 मतों से पराजित कर पाकुड़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। इन्होंने कुल 5463 मत प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि तीसरा स्थान भाजपा समर्थित उम्मीदवार संपा साहा का रहा है। इन्होंने 3730 मत प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि चौथे नंबर पर सीमा सोनी भगत रही हैं इन्हें 1138 मत प्राप्त हुए हैं।
विजयी घोषित होने के बाद शबरी पाल ने प्रेस से मुखातीव होते हुए कहा की जनता से किया हुआ वादा हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है। गंगा की जल और सुव्यवस्थित नाली हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।
इसके साथ-साथ साफ सफाई, कीट नाशक दवा का छिड़काव ,शिक्षा ,स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, वृद्धा पेंशन, आवास योजना का लाभ की दिशा में मैं काम करूंगी। उन्होंने पाकुड़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा की जनता जनार्दन ने जिस विश्वास और आस्था के साथ मुझे अपना मतदान देकर अध्यक्ष पद का सरताज पहनाया है मैं सत प्रतिशत उन पर खरा उतरूंगा। प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य को पूरा करूंगा।
वार्ड पार्षद की 21 उम्मीदवार विजई घोषित
वार्ड संख्या 1 से मिथुन मरांडी 353 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए हैं हैं इन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी रतन सरदार को 138 मतों से पराजित किया है। इन्हें 215 मत प्राप्त हुए हैं
वार्ड संख्या 2 से उज्जवल हाड़ी 448 मत प्राप्त किए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित हाजरा को 188 मतों से पराजित किया है इन्हें 298 मत प्राप्त हुआ है।
वार्ड संख्या 3 से किरण लाल कापरी 376 मत प्राप्त किए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद शकील अंसारी को 22 मतों से पराजित किया है। इन्हें 354 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 4 से रूपाली सरकार 694 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रूमकी मंगल को 28 मतों से पराजित किया है। इन्हें 366 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 5 से राणा ओझा 398 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनमोहन भगत को 289 मतों से पराजित किया है। इन्हें 109 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 6 से राखी सरदारनी 365 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित्रा सरदारीन को चार मतों से पराजित किया है इन्हें 361 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 7 से पूनम देवी 629 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इती दुबे को 393 मतों से पराजित किया है।इन्हें 236 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 8 से अनिकेत गोस्वामी 629 मत प्राप्त हुए हैं।इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद अजहर आलम को 366 मतों से पराजित किया है। इन्हें 263 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 9 से विमल चंद्र राऊत 557 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्र घोष को 269 मतों से पराजित किया है। इन्हें 288 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 10 से गुड्डू कुमार भगत 468 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी साधन रजक को 226 मतों से पराजित किया है। इन्हें 242 मत मिले हैं।
वार्ड संख्या 11 से निभा देवी 497 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चैताली सिंह को 266 मतों से पराजित किया है। इन्हें 231 मत प्राप्त हुआ है।
वार्ड संख्या 12 से भीम सिंह 455 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टोनी मंडल को 212 मतों से पराजित किया है। इन्हें 242 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 13 से असलम अंसारी 583 मत प्राप्त कर ओम प्रकाश शाह को 245 मतों से पराजित किया है इन्हें 338 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 14 से मो मुस्ताक अंसारी 603 मत प्राप्त कर मोहम्मद रियाज को 270 मतों से पराजित किया है।इन्हें 333 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 15 से चंचल सिंह 433 मत प्राप्त कर प्रेम शिला देवी को 26 मतों से पराजित किया है।इन्हें 407 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 16 से रियाज अंसारी 526 मत प्राप्त कर श्याम भगत को 69 मतों से पराजित किया है।इन्हें 457 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 17 से आलमगीर अंसारी 477 मत प्राप्त कर मोहम्मद नवाज को 70 मतों से पराजित किया है।
इन्हें 407 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 18 से कृष्ण शर्मा 679 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीति दास को 228 मतों से पराजित किया है। इन्हें 451 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 19 से तनु दास 475 मत प्राप्त कर माधुरी मंडल को 90 मतों से पराजित किया है। इन्हें 385 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 20 से चेनू बीवी 455 मत प्राप्त कर फिर दोषी खातून को 38 मतों से पराजित किया है।इन्हें 417 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड संख्या 21 से रबिया बेवा 386 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सलीमा बेगम को 77 मतों से पराजित कर विजय घोषित हुई हैं। इन्हें 309 मत प्राप्त हुए हैं। परिणाम
घोषणा के साथ ही लोगों में उत्साह और उमंग है। वार्ड के लोगों ने विजयी घोषणा के साथ ही अबीर गुलाल एवं मालाओं से अपने अपने प्रत्याशियों का स्वागत किया। अपने कंधों में बिठाकर अपने वार्ड का विजय जुलूस के साथ नारा लगाया। मोहल्ले में होली जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। खूब गुलाल उड़ाया। सभी वार्ड पार्षदों ने एक स्वर से कहा कि मैं अपने वार्ड का पूरा ख्याल रखूंगा। मैं अपना किया गया वादा निभाऊंगा। जिस विश्वास और आस्था के साथ हमारे वार्ड के परिवार वालों ने मुझे अपना मतदान किया है मैं उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। अपने वार्ड का विकास ही मेरा एकमात्र मकसद है और मैं हर हाल में उसे पूरा करूंगा।


