जामताड़ा : महाविद्यालय जामताड़ा में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के द्वारा एनएसएस वालंटियर के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी ने की वही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल होने वाले स्वयंसेवकको के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम बहुत जरूरी है। इसके माध्यम से उन्हें एन एस एस के अवसरों और पाठ्यक्रम के बारे में बताया जाता है। एन एस एस कार्यक्रमों में चलने वाले गतिविधियों, एनएससी ब्यूरो और विशेष शिविरो के आयोजन पर जानकारी दी गई। वही युवाओ को विकास गतिविधियों, टीम निर्माण, नेतृत्व विकासात्मक मुद्दों ,आपदा प्रबंधन ,गांव गोद लेने आदि के बारे में जानकारी के साथ ही यह बताया गया कि सीखने और व्यक्तित्व विकास में इन शिविरों की उपयोगिता का क्या महत्व है। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति से लेकर जिला स्तरीय पुरस्कारों एवं विभिन्न पुरस्कारों की जानकारी दी। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विभिन्न पात्रता और अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के बारे में भी शिक्षित किया जो स्वयंसेवकों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और अनुभव प्राप्त करने में मदद करेगा।वही कार्यक्रम में उपस्थित सभी छत्र – छात्राओं को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक शैक्षिक तथा निस्वार्थ भाव से सेवा करने का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि अपने माता-पिता तथा बुजुर्गों का सम्मान करें। स्वयंसेवकों का यह विशेष कर्तव्य बनता है कि वह समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने में सहयोग करें।इसके अलावे उन्होंने महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी और आज महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से यह योजना समाज सेवा का अपना कार्य कर रही है।वही डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।मौके पर महाविद्यालय के प्रधानसहायक समीर कुमार झा एवं स्वयंसेवक अमित, वरुण ,कुमार राहुल ,खुशबू ,शांतनु दिवाकर ,लक्ष्मी ,जूही ,यशोदा आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


