ठाकुरगंगटी (गोड्डा) : अखिल भारतीय जनवादी महिला जिला ईकाई द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, सभी बेरोजगारी महिलाओं को रोजगार के लिए सरकारी बैंकों से ब्याज रहित ऋण देने आदि को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। सोमवार को चंदा ग्राम में जागरूकता अभियान चलायी गई। जिला अध्यक्ष जानकी देवी द्वारा बताया गया कि महिला हिंसा के खिलाफ बलात्कारियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सभी बेरोजगार महिलाओं को बगैर ब्याज के सरकारी बैंक से ऋण मिलनी चाहिए। महिलाओं को ₹3000 सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गृह निर्माण के लिए ₹500000 की सहायता राशि, भूमिहीनों को निवास करने के लिए 10 डिसमिल जमीन मिलनी चाहिए।एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम परी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति की वजह से गरीबी बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई बढ़ रहा है। रसोई गैस का दाम ₹50 बढ़ने से महिलाओं और आम जनता के ऊपर बोझ बढ़ रहा है। एडवा का सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


