गोड्डा : जिले के पोडैयाहाट बाजार स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के समीप बीते 04 अप्रैल 24 को अपराधियों द्वारा शैलेन्द्र भगत की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र वादी उद्देश्य राज उर्फ अतुल, ग्राम व थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा के आवेदन के आधार पर पोड़ैयाहाट थाना में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधानोंपरान्त अप्राथमिकी अभियुक्त उज्जवल यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता विजय यादव, सा० बरमसिया, थाना बौंसी, जिला बाँका (बिहार) एवं अन्य छः अभियुक्तों के विरूद्ध कांड सत्य पाया गया। रविवार को अभियुक्त उज्जवल यादव को गिरफ्तार किया गया। ये अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक बिनय कुमार, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, पोडैयाहाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार निराला, पोडैयाहाट थाना एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


