देवघर। झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के बैनर तले जिला इकाई देवघर के सभी लिपिकों द्वारा अपने दो सूत्री मांगो को लेकर आज 22वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।
अभी राज्य सरकार के द्वारा इनके हड़ताल पर किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इनके प्रमुख मांगों में सभी लिपिकों को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे का भुगतान करना। लिपिकों का सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली है एक समान करना। उल्लेखनीय हो कि 12 अगस्त से सभी लिपिक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है तथा समाहरणालय परिसर देवघर में अपनी मांग पूरी होने तक बैठे है। लिपिकों के हड़ताल पर जाने से छात्रों एवं कार्यालय कार्य प्रभावित है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रकाश कुमार, जिला संयोजक गौतम कुमार राय प्रदेश उपाध्यक्ष कुमोद कुमार रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पासवान, गौतम कुमार, कुमार गौरव,संजीव कुमार मंडल,चंदन कुमार ठाकुर, वरुण मंडल,चंद्रशेखर राय,संतोष सिन्हा, चंदन यादव,आदित्य सिन्हा,स्वेता कुमारी, संचिता मिश्रा,खुशबू कुमारी,नीलम कुमारी,राखी कुमारी,अमिता कुमारी,रीता वर्मा,राहुल कुमार सिन्हा,संजय कुमार वर्मा,राहुल आंनद,गौतम आनंद,साकेत कुमार,अखिलेश कुमार, सुजीत कुमार,शाहिल रियान पौल,प्रेमचंद मुर्मू,शैलेश भरद्वाज,पिंटू कुमार,ओम जय,सोनू राज, नीलेश कुमार,शेफात अंसारी,मुन्ना सिंह, परवीन कुमार,ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य लिपिक उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


