उत्पाद सिपाही के दौड़ के दौरान हुई थी मौत
देवघर। उत्पाद सिपाही के दौड़ के दौरान हजारीबाग पदमा में दौड़ के दौरान देवघर गवर्नमेंट बीएड कॉलेज के छात्र सूरज वर्मा की असामयिक मौत को लेकर देवघर के विभिन्न कॉलेजों तथा अंबेडकर लाइब्रेरी के छात्र सहित अन्य हजारों छात्र-छात्राएं आज रविवार को सड़क पर उतरे। सर्वप्रथम अंबेडकर चौक के पास मृतक सूरज वर्मा की तस्वीर को रखकर सभी ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। व आत्मा का शांति व ईश्वर से प्रार्थना किया। तत्पश्चात हजारों की संख्या में भीड़ शांतिपूर्ण कैंडल मार्च करते हुए वीआईपी चौक की तरफ आगे बढ़ा। जहां वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर शहिद सूरज वर्मा के परिवार को आर्थिक सहायता वह एक सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए और जेएसएससी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके छात्रों ने मीडिया से कहा कि दौड़ के दौरान दुखद मौत होने वाले इन विद्यार्थियों के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक सरकारी नौकरी दिया जाए। छात्रों ने साफ-साफ कहा कि यह दुखद घटना केवल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी की गलती के कारण हुई है। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच कर कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ करवाई किया जाए और मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ का मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी प्रदान करें।


