देवघर। जेएसएससी द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा देवघर जिला के द्वारा रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक से मशाल जुलूस आक्रोश मार्च निकाला गया है। इस मार्च में भाजयुमो के युवाओं द्वारा सिपाही बहाली दौड़ में कुव्यवस्था व अनदेखी में हुई छात्रों की मौत को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ मार्च किया गया। मशाल जुलूस में जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि सरकार उत्पाद विभाग में भर्ती के नाम पर उत्पात मचा रखी है। अब तक लगभग दर्जन भर मौत की जिम्मेदार हेमंत सरकार ये कैसी नौकरी बांंट रही है। उन छात्रों का क्या दोष जो इस कुव्यवस्था का शिकार बन गए। अपने सपनों को लेकर दौड़ रहे अभ्यर्थियों के हिस्से मौत आ रही। हम इसका कड़ा विरोध करते है इसके लिए आज आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। युवा विरोधी सरकार का पुतला दहन टावर चौक पर किया गया। बताते चलें कि जेएसएससी द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती की की दौड में अब तक आधे दर्जन से अधिक छात्रों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं भारतीय युवा मोर्चा ने भी हेमंत सरकार के खिलाफ मार्च व पुतला दहन पूरे प्रदेश में किया गया। मौक़े पर महामंत्री संतोष उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार का तुगलकी फरमान ही है कि पहले तो 5 वर्ष में नौकरी का वादा पूरा नहीं कर सके और जब युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा और विपक्ष का दबाव बढ़ा तो आनन-फानन में उत्पाद सिपाही की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी। मौक़े पर भाजपा किसान मोर्चा संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा ने कहा कि भादो की उमस भारी गर्मी में 1 घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने में न जाने कितने बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए, वहीं 10 बच्चों की जान भी चली गई है। राज्य के युवा सरकारी नौकरी को पाने के लिए अपने जान दांव पर लगाने तक को मजबूर हैं, जबकि राज्य सरकार की संवेदना मर चुकी है।
महथा ने राज्य सरकार से मांग किया कि इस दौड़ में जितने भी छात्रों की मौत हुई है उनके परिजनों को अविलंब मुआवजा प्रदान करें और एक मेडिकल टीम गठित कर इस दौर में सही मानकों की प्रक्रिया को पूरा करें, उनके बाद ही दौड़ करवाए। मशाल जुलूस में मौक़े पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे, रीता चौरसिया संजय गुप्ता, विजया सिंह अमृत मिश्रा धनंजय खवाड़े ,धनंजय तिवारी संध्या कुमारी आशा झा प्रेमलता वर्णवाल निशा सिंह जूनियर बाबूलाल मरांडी सिन्टु उपाध्याय अजीत सिंह प्रमोद राय महानंद ठाकुर नितेश चौधरी दिपेश चौधरी अर्जुन चौधरी अभय चौधरी आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


