देवघर। मोहनपुर रेलवे माल गोदाम आसनसोल डिवीजन में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मान सह शिफ्टिंग उद्घाटन समारोह का सफल आयोजन किया गया। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान,संगठन मंत्री संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संगठन श्रमिकों को साथ में लेकर चलने का कार्य करती है। मोहनपुर रैक प्वाइंट पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए प्रयासरत हैं। साधू मंडल के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में मोहनपुर के श्रमिक बंधु इत्यादि समारोह में उपस्थित रहे। मंच संचालन रजनीकांत पांडे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में संगठन की सोनी कुमारी,मोहनपुर (जसीडीह)माल गोदाम के सभी मेट,सरदार सराहनीय भूमिका रही। संघ के नोखलाल दास, मोनी शंकर विश्वास,राजू सिंह,किशोर राणा, आशुतोष कुमार सरगम,अदनान खान, मनीष कुमार झा,वीरेंद्र कुमार चौधरी,शिवनाथ झा, मुन्ना कुमार,चंद्रकिशोर दास,रंजीत दास,विवेक यादव,अरुण कुमार दीपक कुमार,संजय मजूमदार,प्रमोद कुमार,नील माधव देव ईत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे। माल गोदाम में कार्यरत सभी श्रमिकों में अति उत्साह का माहौल था लगभग हजारों की संख्या में श्रमिक घंटो बैठकर कार्यक्रम के सभी वक्ताओं को बड़ी ही गंभीरता से सुना और कार्यक्रम को सफल बनाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


