झारखंड सरकार कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई है : संजय मंडल
देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई। सरकार से 6 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर बीते 23 अगस्त से झारखंड के तमाम नगर निगम नगर को परिषद,नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वही शनिवार को देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा है कि आज हड़ताल का नौवां दिन चल रहा है लेकिन झारखंड सरकार कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई है पूरे राज्य में चलने वाली राज्यव्यापी हड़ताल सरकार के इस उदासीन रवैया के कारण अब आक्रोषित हो रहे हैं।
सरकार जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर देती यह अनिश्चितकालीन हड़ताल चलता रहेगा,उन्होंने आगे बताया कि गोड्डा लोकसभा के सांसद और देवघर विधानसभा के विधायक कुंभकर्णी निंद्रा में सोए हुए है। नौ दिन से चलने वाली हड़ताल को ना विधायक ना सांसद कभी पूछने नही आया है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम के कर्मचारी में ज्यादातर दलित समाज से आते हैं,इसलिए शायद सांसद दलित समाज की ओर ध्यान नहीं देने का मन बना लिए हैं,वही दलित समाज से आने वाली विधायक भी एक बार भी हाल समाचार पूछने नहीं आए हैं। इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में स्थानीय विधायक को झेलना पड़ेगा।
इस मौके पर प्रधान सहायक प्रकाश भरद्वाज,टेक्स दरोगा जय शंकर शाह,नीरज राउत,रवि झा,शंकर चक्रवर्ती,संतोष पाण्डेय, प्रभुशंकर फलाहारी,नरेश राम,दिपेन्द्र मिश्रा, सुमन प्रसाद,अजय प्रसाद,प्रकाश झा,दीपक राउत,विक्रम राम,मनोज गुप्ता,सदाशिव जजवाड़े,सतन रमानी,ललन यादव,कर्मवीर वर्मा,रोशन राम,बिरजू राम,प्रदीप राम,सुनील राम,संदीप राम,कालो झा,पप्पू ढपरा,विभीषण राम,सूरज दयाल,किशन राम,सुनील,रबिंन्द्र वर्मा,बिक्की रमानी,चंद्र किशोर झा,सहित सैकड़ों कर्मी शामिल थे।


