पाकुड़िया : पाकुड़िया बाजार सहित आसपास के कई गांवों के लोग इन दिनों जंगली जानवर हनुमान से लोग परेशान है । यहां के दर्जनों लोगों को बंदरों ने हमला कर जख्मी कर दिया है । पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना कहीं न कहीं के लोग अपना इलाज कराते हुए दिखाई पड़ते हैं । गुरुवार दोपहर पाकुड़िया बाजार में राह चलते राहगीर अब्दुल अहद राशन खरीदने अपने निजी कार्य से पाकुड़िया बाजार आया हुआ था । तभी एक हनुमान पेड़ से कूदकर उसके सामने आया और मनुष्य की भांति हमला करते हुए उसको पकड़ कर अपने कब्जे में लिया और दाहिना हाथ में मुंह को जोर से दबा कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । किसी तरह हनुमान से पीछा छुड़ाते हुए उन्होंने अपनी जान बचाई । वही पाकुड़िया बाजार में अतिकुर मियां को भी हनुमान ने हाथ एवं जांघों पर काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । वहीं दुखु बरमसिया गांव में जंगली बंदर ने सिराजुद्दीन मियां नामक व्यक्ति को दाहिना हाथ में काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । जख्मी होने पर इन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारत भूषण भगत एवं डॉ सफीउल ओला ने तीनो का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही एंटी रेबीज की वैक्सीन भी लगाई । प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया । सभी जख्मी अभी खतरे से बाहर है । बंदर का आतंक से लोगो ने जिला वन विभाग से निजात दिलाने की मांग की है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


