संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। आजसू के पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने उपप्रमुख हैदर अली की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की आलोचना की है । उन्होंने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कांग्रेस पर पुलिस का उपयोग कर राज्य में अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उपप्रमुख हैदर अली झूठे मामले में पिछले दो दिनों पहले गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं।जिला अध्यक्ष ने कहा की इसी साल जून महिने में हैदर अली के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था। जहां पर हैदर अली ने मालपहारी ओपी थाना अंतर्गत ऑटोगली के निवासी कासिम के ऊपर कांड संख्या 122/24 मामला दर्ज कराया था। पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, आजसू पार्टी के नेता और उप प्रमुख हैदर अली को को एक राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया और गिरफ्तार किया गया।उन्होंने ये भी कहा की प्रशासन अभियुक्त कासिम शेख को गिरफ्तार नहीं करती है और हैदर अली को रिहा नहीं करती है तो आजसू पार्टी प्रशासन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


