रांची । 20 सितंबर को कुड़मी समाज के प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं।मुरी, सिल्ली, खलारी और टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में 19 सितंबर रात 8 बजे से 21 सितंबर सुबह 8 बजे तक धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष आदि लेकर चलना मना होगा।धरना-प्रदर्शन, जुलूस, सभा और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

इस खबर को भी पढ़े –विवि में शिक्षकों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने मांगा सरकार और जेपीएससी से जवाब
कलकत्ता हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए।कानून-व्यवस्था नहीं बिगडऩी चाहिए।किसी नागरिक के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।मेडिकल सेवाएं, आपातकालीन काम और जरूरी सामानों की सप्लाई किसी भी हालत में बाधित नहीं होनी चाहिए।कुड़मी समाज ने भी लिखित रूप से भरोसा दिया है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और किसी निर्दोष नागरिक को नुकसान नहीं होगा। समाज ने प्रशासन से पूरा सहयोग करने की बात कही है।रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिंसा या अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इस खबर को भी पढ़े –बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में राहुल कुजूर समेत अन्य दोषी करार
इस खबर को भी पढ़े –झारखंड यूरेनियम संपन्न राज्य
इस खबर को भी पढ़े –पाकुड़ में अवैध खनन पर पैनम कोल कंपनी से सरकार करेगी रिकवरी
इस खबर को भी पढ़े –1 अक्टूबर से लागू होंगे बड़े बदलाव
इस खबर को भी पढ़े –नाली से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस



