जामताड़ा : सोमवार को आजाद पाड़ा मुहल्ला स्थित माय छोटा प्ले स्कूल के प्रांगण में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्कूल परिवार की ओर से नन्हे- मुन्ने बच्चे- बच्चियों को भगवान श्री कृष्ण और माता राधा के रूप में परिधान से सजाया गया। वही बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवनी से आधारित स्मार्ट क्लास के द्वारा बाल्यावस्था का चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षका गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन के संरक्षक दीपक दुबे ने बताया कि माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा का उद्देश्य है कि बच्चों के बिच छोटे-छोटे आयोजन के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक , सामाजिक, पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराना एवं एक बेहतर एवं सुसज्जित बाल्यावस्था का निर्माण करना। इस मौके पर राधा कृष्ण के रूप में सज धज कर तैयार हुए बच्चों का उत्साह भी देखने लायक था। बच्चों के मनमोहक अंदाज ऐसे प्रतीत हो रहे थे जैसे साक्षात भगवान श्री कृष्णा बाल रूप में धरती पर उतर आए होंं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


