देवघर। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनी। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीति बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को पॉलीटिकल सिस्टम से जोड़ने का आह्वान किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है। इस विषय पर मुझे देश-भर के युवाओं के पत्र भी मिले हैं। सोशल मीडिया भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। लोगों ने मुझे कई तरह के सुझाव भी भेजे हैं कुछ युवाओं ने पत्र में लिखा है कि ये उनके लिए वाकई अकल्पनीय है। दादा या माता-पिता की कोई राजनीतिक विरासत नहीं होने की वजह से वो राजनीति में चाहकर भी नहीं आ पाते थे। कुछ युवाओं ने लिखा कि उनके पास जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है, इसलिए वे लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मददगार बन सकते हैं। कुछ युवाओं ने ये भी लिखा कि परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है। कुछ युवाओं ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हमारे लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी।मन की बात कार्यक्रम को देवघर विधायक नारायण दास,सचिन रवानी,संजीव जजवाड़े,संतोष उपाध्याय,अधीर चंद्र भैया,रीता चौरसिया,विजया सिंह, सचिन सुल्तानिया,अमनदीप गोलू,धनंजय खवाड़े, प्रज्ञा झा, विनय चंद्रवंशी,अतुल सिंह,अजीत सिंह, चंद्रशेखर खवाडे,अमृत मिश्रा,भूषण सोनी, राजीव सिंह, सागर झा,रमेश राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


