राजमहल-जैक बोर्ड का 12 वीं आर्ट्स संकाय का रिजल्ट प्रकाशित हुआ है. जिसमें साहिबगंज जिले के राजमहल के देव तिवारी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार प्लस टू जेके उच्च विद्यालय के छात्र देव तिवारी के पिता संजय तिवारी, माता तनुश्री तिवारी है.देव ग्राम मानिकपुर बसियाचक पंचायत दरला प्रखंड राजमहल का निवासी है. देव तिवारी दो भाई बहन हैं. माता गृहस्थी है. पिता पूजा पाठ का कार्य करते है.पिता ने बताया कि देव बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेहनत करता रहता था. और काफी सरल भाव का है. देव तिवारी ने बताया कि आज खुशी का दिन है कि हमने राज्य के प्रथम स्थान प्राप्त किये है. मेरी सफलता का श्रेय हमारे माता-पिता, हमारे गुरुजन प्रवीण कुमार सिंह, डॉ अभिजीत कुमार सहित अन्य शिक्षकों को जाता है. जिसके कारण आज हमने राज्यस्तर में प्रथम स्थान हासिल किये है.देव ने कहा कि मैंने काफी अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया. अपने घर से तीनपहाड़ जाते थे. और उसके बाद ट्रेन के माध्यम से राजमहल स्कूल पहुंचते थे. कभी ट्रेन खुल जाने के बाद हमें ऑटो एवं टोटो के माध्यम से स्कूल पहुंचते थे. और सबसे अहम बात यह है कि हमारे मित्र सूरज कुमार दास ने राज्य स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. उनका भी काफी योगदान है मेरे ऊपर. हमदोनों एक साथ पढ़ाई करते हैं और एक दूसरे से हमेशा पढ़ाई को लेकर डिस्कस करते रहते थे. मैं आगे बढ़कर प्रोफेसर बनना चाहता हूं ताकि मैं छात्रों को पढ़ा सकूं.




