झारखंड का छठावां टॉपर छात्र सोनू कुमार साह कड़ी मेहनत और लगन से पायी सफलता, कोचिंग सेंटर के लॉज में रहकर करता था पढ़ाई
राज्य छठवां स्थान एवं जिला टॉपर सोनू कुमार साह बनना चाहते हैं इनकम टैक्स अधिकारी
एस.के.झा.’सुमन’

दुमका: जैक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में साहिबगंज जिला के अंतर्गत आने वाले बोरियों प्रखंड स्थित गौरीपुर गांव के मजदूर मनु साह के पुत्र सोनू कुमार दुमका में एक कोचिंग एवं लॉज चलाने वाले गणित विषय के प्राध्यापक राजेश कुमार के विशेष सानिध्य में सफलता का परचम लहराया है। सोनू कुमार साह विज्ञान विषय में राज्य भर में 6वां और जिला में प्रथम स्थान हासिल किया है। सोनू कुमार साह विज्ञान विषय की परीक्षा में 94.2 % अंक प्राप्त किया है। सोनू कुमार साह के पिता मोनू कुमार साह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता शोभा देवी गृहिणी हैं । सोनू दो भाई एक बहन हैं । भाई छोटा है जो आठवीं की पढ़ाई कर रहा है और बहन बड़ी है जिसकी शादी हो चुकी है। कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
————————————
सोनू कुमार साह के रिजल्ट पर माता-पिता और शिक्षकों ने जतायी खुशी
इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता और परिजन काफी प्रसन्न हैं। वहीं 10 + 2 नेशनल हाई स्कूल दुमका के तमाम शिक्षकों ने भी सोनू के बेहतरीन रिजल्ट पर खुशी जताने हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों ने कहा कि सोनू काफी होनहार और मेहनती छात्र है। हम सभी को उम्मीद थी कि सोनू परीक्षा में बेहतर करेगा।
————————————
कोचिंग से पढ़ाई में लेता था मदद
सोनू के पिता मजदूर हैं आर्थिक रूप काफी कमजोर हैं। किसी तरह परिवार का गुजारा कर पा रहे हैं । गांव में पढ़ाई का बेहतर माहौल नहीं था इसलिए दुमका में रहकर कोचिंग सेंटर रसिकपुर में स्थित गणित विषय के राजेश कुमार सर, भौतिकी विषय के मुकेश सर एवं विद्यालय के विज्ञान विषय के सभी शिक्षकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे हर समय मिला इसी की परिणिति है कि आज का परिणाम इतना सुखद हो पाया है ।
————————————
इनकम टैक्स अधिकारी बनना चाहते हैं सोनू
इनकम टैक्स अधिकारी की परीक्षा की तैयारी के लिए पटना जाना चाहते हैं। साथ ही उसने आगे की पढ़ाई के लिए सरकार से आर्थिक सहयोग की इच्छा जाहिर की है।



