नई दिल्ली । हाल ही में 7-सीटर फैमिली कार टोयोटा रुमियन के पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट का रियल-वर्ल्ड माइलेज सामने आया है, जो ग्राहकों को अपनी पसंद तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने रुमियन को 2023 में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये है। कंपनी दावा करती है कि इसका सीएनजी वर्जन 26.11 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल मैनुअल 20.51 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक 20.30 किमी/लीटर तक चल सकता है। हालांकि, कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार रियल-वर्ल्ड टेस्ट में माइलेज कुछ अलग रहा। शहर में ड्राइव करने पर रुमियन ऑटोमैटिक ने 14 किमी/लीटर का माइलेज दिया, जबकि हाईवे पर यह बढ़कर 19 किमी/लीटर तक पहुंच गया। इन दोनों का औसत मिलाकर कुल माइलेज 16.55 किमी/लीटर रहा, जो कि कंपनी के दावों से थोड़ा कम है, लेकिन 7-सीटर ऑटोमैटिक एमपीवी के हिसाब से संतोषजनक माना जा सकता है।
रुमियन में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 बीएचपी की पावर और 139 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। सीएनजी में पावर थोड़ा घटकर 87बीएचपी और 121 एनएम रह जाता है। बाजार में इसका मुकाबला सीधे मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस क्लैविस से है। यदि आप कम मेंटेनेंस, अच्छा माइलेज, 7-सीटर स्पेस और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चाहते हैं, तो टोयोटा रुमियन एक संतुलित और व्यावहारिक विकल्प के रूप में उभरती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


