नई दिल्ली । हुंडै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अगस्त में अपनी कुल बिक्री में 8.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो 65,796 इकाई रही। कंपनी की घरेलू बिक्री 23.6 फीसदी बढ़कर 54,396 इकाई रही, जो अगस्त महीने का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वाहन विनिर्माता हुंडई ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में उसकी वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। हालांकि, पश्चिम एशिया संघर्ष और भू-राजनीतिक चुनौतियों से निर्यात (11,400 इकाई) प्रभावित हुआ। कंपनी के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा, अप्रैल-अगस्त में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.6% बढ़ी है, जो मजबूत वृद्धि दर्शाती है।
उन्होंने आने वाले महीनों में निर्यात में सुधार की उम्मीद जताई। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अगस्त में कुल बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़कर 65,796 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अगस्त में घरेलू बिक्री 23.6 प्रतिशत बढ़कर 54,396 इकाई रही जबकि निर्यात 11,400 इकाई रहा।हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 में हमारी वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। अप्रैल-अगस्त अवधि में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़ी है।’’उन्होंने बताया कि अगस्त में घरेलू बिक्री 23.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 54,396 इकाई रही जो अगस्त महीने में दर्ज अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। गर्ग ने कहा कि अगस्त में कुल निर्यात पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और समीक्षाधीन महीने के दौरान व्यापक भू-राजनीतिक चुनौतियों से उत्पन्न लॉजिस्टिक बाधाओं से प्रभावित हुआ। हालांकि, स्थिति में सुधार होने के साथ आने वाले महीनों में निर्यात मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है।


