नई दिल्ली । भारत में टेस्टिंग के दौरान महिंद्रा की अपकमिंग स्कॉर्पियो-एन आधारित पिक-अप ट्रक को देखा गया है। पहले इसे 2023 में दक्षिण अफ्रीका में ग्लोबल पिक-अप विजन कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था और तब से इसके कई टेस्ट प्रोटोटाइप सामने आ चुके हैं, जो इसके लगातार विकास की ओर इशारा करते हैं।
डिजाइन की बात करें तो इस पिक-अप में बड़ी फ्रंट ग्रिल, मस्कुलर व्हील आर्च और ऊंचा स्टांस देखने को मिला है, जिससे इसकी रफ-एंड-टफ पहचान मजबूत होती है। केबिन के अंदर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चौड़ी मूनरूफ और स्कॉर्पियो-एन जैसी फ्रंट आर्मरेस्ट देखने को मिली। पीछे की सीट भी काफी स्पेशियस नजर आई, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाती है। महिंद्रा पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि प्रोडक्शन वर्जन में लेवल-2 अडास, सेमी-ऑटोमैटिक पार्किंग, 5जी कनेक्टिविटी और कई टेरेन मोड्स मिलेंगे।
इंजन विकल्पों में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं, जिनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प होगा। स्पाई तस्वीरों से यह भी साफ है कि महिंद्रा सिंगल-कैब और डबल-कैब दोनों वर्जन पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


