देवघर। आजसू पार्टी की अनुषांगिक इकाई युवा आजसू द्वारा एक बैठक आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के अध्यक्षता में आवासीय कार्यालय देवघर वार्ड 18 में आयोजित किया गया। बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता के माध्यम से सूचना दिया गया कि 8 सितंबर रविवार को हजारों की संख्या में देवघर जिले के सभी 10 प्रखंडों से बेरोजगार युवा नवनिर्माण संकल्प सभा में शामिल होने के लिए रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जाएंगे। इस मौके पर युवा आजसू जिला संयोजक मुनीश पराशर ने कहा कि हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। युवा वर्ग अपने आप को उपेक्षित मान रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी घोषणा पत्र में यह कहा गया था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रत्येक साल 5 लाख नौकरी देंगे और नौकरी नहीं देने की स्थिति में है स्नातक बेरोजगार को 5000 एवं स्नातकोत्तर बेरोजगार को 7000 का बेरोजगारी भत्ता देंगे। इतना ही नहीं झारखंड लोक सेवा आयोग और कर्मचारी आयोग द्वारा हजारों युवा की बहाली हेतु हर वर्ष परीक्षा का आयोजन का भी वादा किया था। वही मौके पर आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि आज राज्य में हर कोई पूछता है और जानना चाहता है की इन वादों का क्या हुआ ? क्या हर 5 साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां मिली? क्या शिक्षित बेरोजगारों को 5000 एवं 7000 का बेरोजगारी भत्ता मिला ? झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 5 सालों में कितनी परीक्षाएं आयोजित की ? सहायक पुलिस पर,शिक्षक,होमगार्ड, किसान मित्र,आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका एवं जन सेवक जैसे युवा सरकारी कर्मचारी अपने स्थाईकरण एवं बेहतर वेतन की मांगों के साथ विगत साढ़े पांच वर्षों से सड़क पर पुलिस की बर्बरता का शिकार होते रहे एवं लाठियां खाते रहे। इस वादाखिलाफी के विरुद्ध सभी युवा रांची में एकत्रित होकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में लाखों बायोडाटा फॉर्म मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजेंगे और उनसे नौकरी मांगेंगे। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल झा,एससी महासभा जिला अध्यक्ष आनंद तुरी,देवघर युवा आजसू प्रखंड प्रभारी मुन्ना कुमार,देवघर प्रखंड सह संयोजक ललन तुरी, मोहनपुर प्रखंड युवा आजसू संयोजक बास्की यादव समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


