साहिबगंज:-राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रि कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रेम मण्डल उर्फ़ मंटा मण्डल के नेतृत्व में पटेल चौक में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ़ बोदी सिन्हा,प्रवीर सिन्हा,रमन राय,कुणाल राय,चमक लाल मण्डल,बबलू सिन्हा,संजय पटेल सहित अन्य लोगो ने बारी बारी से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेंम मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत में हर साल 31अक्टूबर को मनाया जाता है।यह दिन भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री,सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए समर्पित है।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को भारत के एकीकरण में उनके अहम योगदान के लिए याद किया जाता है।वही प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि हम सभी भारतीय हैं और हमें एक साथ मिलकर देश का निर्माण करना है।मौके पर अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा,जिला अध्यक्ष प्रेम मंडल,चन्दश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ़ बोदी सिन्हा,प्रवीर सिन्हा,रमन राय,कुणाल राय,चमक लाल मण्डल,बबलू सिन्हा,संजय पटेल,किशोर सिन्हा संजय सिंह,सतीश प्रसाद सिन्हा,किशोर सिन्हा,मनमेन्द्र राय,सुबोध सिंह,दयानन्द सिन्हा,सतनारायण सिन्हा,मिथलेश सिन्हा,शशि सिन्हा,अशोक सिन्हा सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।




