सीएम हेमंत सोरेन ने हड़ताली कर्मियों को 9 सूत्री मांगों पर विचार करने का दिया आश्वासन
दुमका: झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो को लेकर पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन गुरुवार को भी जारी रही। इससे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय यथा जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला भू-अर्जन कार्यालय, साहाय्य शाखा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला स्थापना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला योजना शाखा, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला अभिलेखागार,जिला निर्वाचन कार्यालय एल.आर.डी.सी. का कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में भी काम-काज पूर्णतया ठप रहा।
झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) का शिष्टमंडल प्रधान लिपिक चुन्नू हेम्ब्रम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखण्ड सरकार से स्थानीय हवाई अड्डा में मिलकर उन्हें 9 सूत्री मांगों के पूर्ति के लिए 11दिनों से चल रहे समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों के हड़ताल की जानकारी दी गई तथा संलेख सौपा गया | वर्ष 2014 में सरकार के वरीय पदाधिकारियों की गठित हाई पॉवर कमिटी के द्वारा की गई अनुशंसा को लागू करने का अनुरोध किया गया| जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना। सीएम हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि मांगों पर शीघ्र विचार किया जायेगा|
शिष्टमंडल के रुप मे सर्वश्री प्रमिला टुडू, सरिता टुडू, अमृता प्रिया , बाबुराम टुडू, अजीत बास्की, आंनद कुमार हांसदा, भूदेब पंडित, दीपक कुमार, पार्थ कुमार मंडल , ब्रजेश कुमार, शशि विन्दु साह, अभिषेक शुक्ल, प्रदीप दास, जया भारती, चेतना दास, नेेहा कुमारी, पुतुल शर्मा, गणेश्वर देहरी, विश्वजीत दत्ता, चून्न हेम्ब्रम, संदीप कुमार, दीपक बास्की, संतोष देहरी, विकास कुमार, ईषा कुमारी गुप्ता, अजित कुमार, उज्जवल कुमार, सुजीत कुमार, श्रीकांत मंडल ,श्रीकांत दास ,अमित कुमार, किंकर दा विकास कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।


