देवघर। डीसी विशाल सागर द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीसी ने सखी वन स्टाॅप सेन्टर अन्तर्गत बनाये गये कमरों रसोई घर, शौचालय, पेयजल, भवन परिसर में की गयी व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक मुलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के क्रम में डीसी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि जल्द हीं सदर अस्पताल प्रांगण में सखी वन स्टाॅप सेन्टर का विस्तारीकरण किया जाएगा। इस सेंटर द्वारा किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता,पुलिस सहायता,अस्थाई आश्रय रहना व खाना आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। साथ हीं घरेलू हिंसा, मारपीट, दुष्कर्म,लैंगिक उत्पीड़न,भावनात्मक उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला तस्करी, दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक, साइबर क्राइम आदि को भी शामिल किया गया है। वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है। जहां पीड़ित महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक तौर पर तक सशक्त करने के लिए उनका मार्गदर्शन व सहयोग किया जाता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


