संताल एक्सप्रेस संवाददाता

राजमहल- राधानगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहां एमडीएमए ड्रग जैसा पदार्थ के साथ दो लोगो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. मंगलवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि राधानगर थाना क्षेत्र के चामाग्राम केलभेट पूर्वी उधवा दियारा के पास मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति नशीले पदार्थ का खरीद बिक्री कर रहा है. सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के द्वारा उधवा अंचलाधिकारी अशिष कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. विशेष छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अमीर शेख उम्र 48 वर्ष पिता- स्व० हाजी गयासुद्दीन शेख साकिन अमानत थाना राधानगर जिला साहिबगंज के पहने हुए जैकेट के बांए पॉकेट से एक पारदर्शी जिप प्लास्टिक में एमडीएमए ड्रग जैसा पदार्थ जिसका प्लास्टिक सहित वजन करीब 12.38 ग्राम बरामद किया. तथा करीम शेख उम्र 37 वर्ष पिता स्व. अताउर शेख साकिन अमानत मजीद टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज के पहने हुए जीन्स पैन्ट के पीछे वाले पॉकेट में रखे पर्स से करीब 5.01 ग्राम एमडीएमए ड्रग जैसा पदार्थ को अंचलाधिकारी उधवा के समक्ष बरामद किया गया. एवं दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया है. इस संबंध में राधानगर थाना कांड संख्या 407/26, धारा- 21 (C)/27/29 NDPS Act. दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. दोनों गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. मौके पर राधानगर थाना प्रभारी रोहित कुमार, पुअनि संग्राम सिंह सोय, पुअनि अखिलेश सिंह, सअनि प्रभा शंकर दुबे, सअनि सुनिल कुमार मेहता, सअनि शशिकांत यादव सहित अन्य उपस्थित थे.





