मधुपुर संताल एक्सप्रेस:-चुनाव खत्म होते ही और सरकार के कार्यभार संभालने के बाद, इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं मधुपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष फैयाज कैसर ने आज मधुपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने अंचल अधिकारी यामुन रविदास से भेंट की और सरकार द्वारा चलाई जा रही “मैया सम्मान योजना” के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं को अब तक योजना का लाभ न मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।चार महीने से महिलाएं वंचित.कैसर ने कहा, “चार महीने बीत चुके हैं, पर अभी तक इन महिलाओं को एक बार भी योजना का पैसा नहीं मिला है.ये कितनी बड़ी विडंबना है कि जो योजना महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए बनाई गई है, वही जरूरतमंद महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रही।” त्रुटियां दुरुस्त करने की अपील । उन्होंने अंचल अधिकारी से आग्रह किया कि जिन आवेदनों में त्रुटियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुधारकर योजना का लाभ सभी वंचित महिलाओं तक पहुंचाया जाए। कैसर ने कहा, “झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना का पूरा लाभ मिलना चाहिए ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें।”समस्या समाधान के लिए वरीय अधिकारियों से बात कैसर ने इस मुद्दे को लेकर दूरभाष पर वरीय अधिकारियों से भी संपर्क किया और तत्काल समाधान की अपील की। उनकी इस पहल से लाभार्थी महिलाएं बेहद खुश नजर आईं.इस अवसर पर राहुल सिंह, नसरीन बानो, सरिता देवी, नगमा, सीता कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



