देवघर। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर देवघर मुख्य मार्ग के तिलाजोरी गांव में सड़क पर गिट्टी रखा हुआ था। जिसमें ससुराल से एक महिला मनिरिका देवी नामक रक्षाबंधन को लेकर माइका देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमियासर आ रही थी उसी दरमियान मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग रखा हुआ गिट्टी में टकरा गया। जिससे मोटर साइकिल से सभी गिर गए। जिसमें महिला मनिरिका देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। तीसरे को हल्की चोटें आई है। मामले की सूचना पर देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल पुलिस वाहन से इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर भेजा। जबकि पीड़ित परिजन अमियासर से घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिट्टी रखे जाने कार्रवाई की मांग कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


