55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में पहुंचे अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने अनुभवों और कुछ दिलचस्प किस्सों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पहली बार जब वह आलिया भट्ट से मिले थे, तो आलिया ने उनसे पूछा था, किशोर कुमार कौन हैं? इस पर रणबीर ने कहा, जब नए कलाकार आते हैं तो लोग पुराने कलाकारों को भूल जाते हैं, और यह जरूरी है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें। रणबीर ने अपने दादा राज कपूर पर आधारित 1959 की फिल्म अनाड़ी का गाना किसी की मुस्कुराहटों पे को भी अपनी पसंदीदा गानों में शामिल किया। उन्होंने कहा, यह गाना मेरा एंथम है और यह वही गाना है, जो मैंने अपनी दो साल की बेटी राहा को सुनाया था। मैं 80 के दशक का बच्चा हूं, और यह गाना हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। अनाड़ी फिल्म में राज कपूर के साथ नूतन, मोतीलाल और ललिता पवार ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं, और यह फिल्म ललिता पवार के सकारात्मक रोल्स में से एक मानी जाती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


