रामा कान्त मालवीय

नई सरकार को भरोसा वापस लाना होगा। इसके लिए उसे विचारों,राय और सूचनाओं के प्रति सहिष्णु होना होगा। जमीनी स्तर की संस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है, क्योंकि भागीदारी लोकतंत्र ही विकास को सही तरीके से लोगों तक पहुंचा सकता है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में, सरकार को विकास को फिर से इस तरह बनाना होगा कि वह सभी को शामिल करे,किफायती हो और टिकाऊ हो।नई सरकार के लिए एजेंडा तो वही पुराना ही है,लेकिन एक बुनियादी फर्क के साथ। सबसे बड़ी बात ये है कि प्राथमिकता वाले कामों की लिस्ट वही बनी हुई है। चाहे बिजली हो, पानी हो, सफाई हो, खाना हो, या फिर सेहत और पढ़ाई- हर जगह हमारा काम अधूरा रह गया है। ये तो हम जानते हैं कि सरकार के पास इन सबके लिए योजनाएं हैं और बजट भी तय है। ये भी जानते हैं कि लोगों की भलाई और कल्याण सुनिश्चित करना एक लगातार चलने वाला काम है।
शिक्षा-चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था : डॉ भारती प्रसाद
डॉ भारतीय प्रसाद ने कहा कि देखना होगा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में कितनी रिक्तियां हैं. स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में खाली पदों को तत्काल भरना होगा. मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पदों को भी भरना होगा. विश्वविद्यालयों में भी रिक्तियां भर कर उसका बेहतर संचालन होबड़े पदों जैसे वीसी, रजिस्ट्रार के पद भी एक-दो माह में भरे जायें। शिक्षा की पूरी व्यवस्था में सुधार हो।नई सरकार से उम्मीद है कि वह अपने वादे पर खरी उतरेगी।
डॉ भारती प्रसाद ए एस महाविद्यालय,देवघर।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
जनजातीय के लिए हो रोजगार का सृजन : बिरु
झारखंड वर्तमान नया सरकार को बधाई.राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी और गैर सरकारी पद रिक्त हैं. इसमें जनजातीय भागीदारी भी है. रोजगार के सृजन से गैर जनजातीय के साथ-साथ जनजातीय आबादी को भी फायदा होगा. जनजातीय को रोजगार की सबसे अधिक जरूरत है. इससे उनका पलायन रुकेगा. गांव में समृद्धि आयेगी. इसके लिए सरकार को जल्द वैसे पदों को चिह्नित करना चाहिए, जो खाली हैं. कई बैकलॉग पद भी होंगे, जहां जनजातीय बहाल नहीं हो पाये होंगे, वैसे पदों को भी चिह्नित करने की जरूरत है।
बिरु राज शाही, पूर्व छात्र नेता, देवघर
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
सरकार वादों को पूरा कर और उम्मीदों पर खरा उतरे : अजय
अजय कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुन: बनने वाली महागठबंधन की सरकार ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता से जो वादे किए हैं सबसे पहले वह उन वादों को पूरा कर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। मामला चाहे महिलाएं एवं व्यावसायिक वर्ग की सुरक्षा से संबंधित हो या युवाओं की बेरोजगारी को दूर करने से संबंधित हो। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा मामला हो या अपराध पर अंकुश लगाने का मामला हो, ताकि जिस उम्मीद से जनता ने महागठबंधन की सरकार को जनादेश दिया है।
अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटेक
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
झारखंड के हर जिले में एक योग भवन बने : अनुज
भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य सह देवघर जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देवघर विधायक सुरेश पासवान को बधाई दी एवं त्यागी ने पूर्ण बहुमत की नई सरकार से उम्मीद करते हैं कि जैसे झारखंड की जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया वैसे ही युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करें चौथी बार पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनी है।
अनुज कुमार त्यागी, पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान के प्रांतीय सदस्य सह जिला अध्यक्ष
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण : डॉ प्रकाश
डॉ प्रकाश चन्द्र दास ने कहा कि झारखंड में नई सरकार के गठन से आम जनता की उम्मीदें आमतौर पर उनकी रोजगार की समस्याओं के समाधान और बेहतर भविष्य की आशा से जुड़ी होती हैं। इसलिए एक पोपुलर सरकार से जनता की कुछ प्रमुख अपेक्षाएँ इस प्रकार से हैं। लोग चाहते हैं कि नई सरकार महंगाई को काबू में रखे और रोजगार के नए अवसर पैदा करे।
डॉ प्रकाश चन्द्र दास, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर.
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
नई सरकार से आम जनता को काफी उम्मीद : सुरेश
सुरेश साह ने कहा कि झारखंड में नई सरकार से आम जनता को काफी उम्मीद है।झारखंड अबुबा सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दोवारा शपथ ग्रहण किये।इस दुसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री की सोच है की पिछले कार्यकाल में उन्हें मात्र डेढ़ वर्ष ही कार्य करने का मौका मिला दो साल कोरोना,एक वर्ष ईडी-सीबीआई पाँच महिने जेल कुल मिला कर बचे कार्यकाल में जो कार्य हुआ उसके अलावे अब युवाओं को रोजगार, कार्य करने में असमर्थ पुरुषों का जिवन यापन भत्ता, सहित कयी ऐसे कार्य किए जिससे हेमन्त को चुन कर नया झारखंड बनाने का जो सपना देखा था वो साकार हुई।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
जिला अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाना चाहिए : विजय
विजय पांडेय ने कहा कि नई सरकार को बहुत बहुत बधाई सरकार से उम्मीद है। जिस प्रकार से अपार जन समर्थन मिला उसका सम्मान करते है हुए सबसे पहले स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार पर काम करने की जरूरत है। जिला अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाना चाहिए सीबीएसई पैटर्न के स्कूल को और खोलना चाहिए।
विजय पांडेय वार्ड नंबर 20, देवघर
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
रिम्स जैसा संस्थान सभी जिले में खोलना होगा : अमृत
अमृत मिश्रा ने कहा कि नई सरकार से हम सभी उम्मीद है कि झारखंड में रोटी माटी बेटी की रक्षा हो मैया के सम्मान योजना तो ठीक है लेकिन भैया सम्मान योजना मतलब 2 लाख 87 हजार खाली पदों को भरे जाएं और सरकार जो वादे करके आई है उस वादे को पूरा करें बड़ा मुद्दा स्वास्थ्य भी रहा। अमृत मिश्रा ने कहा कि रिम्स जैसी सुविधाएं सभी जिलों की अस्पतालों में होनी चाहिए। इससे दूरदराज के मरीजों को जल्दी इलाज मिलेगा। रिम्स पर लोड कम होगा। डॉक्टर भी मरीजों को ज्यादा समय दे सकेंगे। परिजन-डॉक्टरों में विवाद वाली स्थिति नहीं बनेगी।
-अमृत मिश्रा, वार्ड नंबर 22 देवघर
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उचित कदम उठाए जाएं : रुपा रूपा
केसरी ने कहा कि राज्य में एक स्वच्छ,स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उचित कदम उठाए जाएं। राज्य में बढ़ रहे बलात्कार एवं महिला शोषण के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाए। राज्य के सभी महिला थाना में महिला अधिकारियों की नियुक्ति हो। सरकारी नौकरियों में कार्यरत महिला अधिकारी को विशेष सुविधा और सुरक्षा प्रदान करें।राज्य में चल रहे मैया योजना को बंद करके प्रत्येक जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग केंद्र खोला जाए जिसमें सिर्फ महिलाएं काम करेगी इसके परिणाम स्वरूप राज्य का भी विकास होगा और महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी।
-रूपा केसरी, वार्ड नंबर 19, देवघर
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
नई सरकार से जनता की उम्मीदें हकीकत बनेंगी : मोशर्रफ मोहम्मद
मोशर्रफ हुसैन ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया.सत्ता परिवर्तन के साथ ही जनता की निगाहें अब नई सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर टिकी हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है—क्या नई सरकार वादों को हकीकत में बदल पाएगी? बुनियादी सुविधाओं से लेकर रोजगार और कानून-व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर जनता ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है। जनता की प्राथमिक मांग: मूलभूत सुविधाओं में सुधार. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी आज भी राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा है। जनता चाहती है कि नई सरकार इन क्षेत्रों में तत्काल सुधार लाए।
– मोहम्मद मोशर्रफ हुसैन,मधुपुर



