नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को देश के विभिन्न राज्यों के लिए मौसम संबंधी महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने के रेड अलर्ट के साथ चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेज बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चारो धाम की यात्रा रोक दी है। राज्य में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। स्थिति को देखते हुए चार धाम यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन के प्रभाव से रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में असाधारण रूप से भारी बारिश होने की आशंका है। सोमवार के लिए भी राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी,दिल्ली और झारखंड का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को बहुत तेज बारिश की आशंका है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर असाधारण रूप से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसका मुख्य कारण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन है। यह डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और अगले 6 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए धीरे-धीरे कमजोर होकर वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला है। रविवार सुबह लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। झारखंड के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत है।
मध्य महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यो का मौसम
रविवार को यहां बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, सोमवार को भी मध्य महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। रविवार को छत्तीसगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के लिए रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को तेलंगाना में बारिश का येलो अलर्ट है। पुडुचेरी और तमिलनाडु के लिए रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के लिए सोमवार को भी येलो अलर्ट जारी रहेगा।


