50 और 100 मीटर की दौड़ में दीपक और देवराज रहे अव्वल
जलेबी और बोरा दौड़ में भीमसेन और राजेन ने जीती बाजी
पूर्व खेल प्रशासकों को दी गई श्रद्धांजलि
दुमका। राजकीय जनजातीय हिजला मेला खेलकूद महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार को 12 और 14 वर्ष तक के बालकों के लिए क ई खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई।12 वर्ष से कम उम्र के बालकों के 50मीटर दौड़ में दीपक किस्कू,रोहन सोरेन तथा विशाल बास्की,100 मीटर की दौड़ में देवराज मरांडी,अंगद हांसदा तथा शशि हांसदा 14वर्ष से कम उम्र के बालकों के जलेबी दौड़ में भीमसेन हांसदा, अरुण हांसदा तथा सुमन शर्मा,बोरा दौड़ में राजेन हेम्ब्रम, रंजीत कुमार मांझी तथा सागेन मुर्मू ,तीनपैर की दौड़ में विजय हेम्ब्रम तथा राजेन्द्र हेम्ब्रम, आशीष टुडू तथा मोहन हेम्ब्रम और सागेन मुर्मू तथा शिवचरण हेम्ब्रम की जोड़ी ने क्रमशः पहला,दूसरा र तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल तथा खेल प्रशासक के एन सिंह,गोविंद प्रसाद,वरुण कुमार,विद्यापति झा,निमायकांत झा एवं अरविंद कुमार ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन मीडिया संयोजक मदन कुमार ने किया।
इससे पूर्व राजकीय जनजातीय हिजला मेला खेलकूद समिति के सदस्यों ने पूर्व खेल प्रशासक स्वर्गीय विजय कुमार सिंह, स्व.विमल भूषण गुहा एवं स्व.मोहम्मद अली अकबर रफी के सम्मान में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं खेल को दिए गए उनके कृतित्व को याद किया गया।
इस अवसर पर शिशिर कुमार घोष, डॉ रुपम कुमारी,ज्ञान प्रकाश,निर्मल हांसदा, विनय कुमार सिंह,अमित कुमार, रंजीत कुमार मिश्रा,देवीधन टुडू,सुशील हेम्ब्रम ,राजेश हेम्ब्रम,अग्नेश मुर्मू, ललित कुमार झा, संतोष कुमार तिवारी,आशीष रंजन भारती,सुनेन्दु सरकार,वंशीधर पंडित आदि मौजूद थे।

इस खबर को भी पढ़े :-हिजला मेला में आकर्षण का केंद्र बना ट्राइबल म्यूजियम





