गोड्डा : झारखंड राज्य सहकारी बैंक की चेयरमैन विभा सिंह अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को गोड्डा पहुंची। जहां मुख्यालय स्थित सहकारी बैंक शाखा कार्यालय में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर बैंक के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की झारखंड राज्य सहकारी बैंक पिछले 2 वर्षों में काफी प्रगति की है। बैंक ने अपने कुल घाटे को खत्म कर लाभ अर्जित कर लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 66.68 करोड़ का लाभ बैंक ने अर्जित किया जिसे चालू वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बैंक इस वर्ष से अपने शेयर धारकों को लाभांस उपलब्ध कराएगी। ज्ञात हो कि पैक्स, लैंप्स एवं सहकारी समितियां बैंक का शेयर होल्डर है। इससे संबंधित प्रस्ताव 4 सितंबर को बैंक के वार्षिक आम सभा में पास कर दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि बैंक “हमारी बिटिया समृद्धि योजना ” के तहत आकर्षक व्याज दर उपलब्ध करा रही है। कहा कि बासुकीनाथ सहित अन्य जगहों पर शाखा खोलने का निर्णय लिया गया है। बैंक सेवी के माध्यम से घर – घर जाकर खाता खोलना, जमा, निकासी सहित अन्य बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करा रही है। मालूम हो कि बैंक में विभा सिंह के चेयरमैन बनने के बाद बैंक ने काफी प्रगति की है। चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने ग्राहकों के साथ पैक्स, लैंप्स एवं सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाकर बैंक को प्रगति की और ले गई है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त ज्वाइंट रजिस्ट्रार जयदेव सिंह, निदेशक सहकारी बैंक अर्चना झा, शाखा प्रबंधक सुप्रकश रंजन, पैक्स अध्यक्ष सुनील मरांडी, अनंतलाल भगत, विकास मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


