रांची /रांची के मोराबादी स्थित अंतु चौक में आहा फैशन साड़ी स्टोर का भव्य उद्घाटन रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो के कर कमलों द्वारा किया गया। यह स्टोर मोराबादी के पंचरत्न एवेन्यू के दूसरे तल्ले में दुकान संख्या 203 में स्थित है।आहा फ़ैशन की शुरुआत एक अनुभवी बैंकर श्रीमती अनुपमा सिंह ने की है जिनका उद्देश्य है-महिलाओं को असली हथकरघा कारीगरी से बुनी हुई पारंपरिक साड़ियां उपलब्ध कराना, और इस कार्य में उनके साथ हैं श्रीमती अनामिका सिंह। श्रीमती अनुपमा ने भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहरों का भ्रमण किया जिससे उन्हें एक सार्थक यात्रा का स्वरूप मिला और अंततः हस्तनिर्मित वस्त्रों के प्रति उनके जुनून ने उन्हें इस प्रकार के स्टोर को खोलने को लिए प्रेरित किया बनारस और असम के करों से लेकर राजस्थान के रंगाई केंद्रों और दक्षिण भारत के बुनाई समूहाँ तक, उन्होंने हर शहर में बुनकरों और कारीगरों की पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को खोजा।
वे स्वयं विभिन्न कारीगर समूहों की यात्रा करती हैं, शुद्ध और प्रामाणिक साड़ियों तथा ड्रेस मटेरियल का चयन करती हैं और कारीगरों से सीधे खरीदारी करती है, ताकि उन्हें उनकी कला के लिए उचित पारिश्रमिक और पहचान मिल सके।आहा फैशन केवल बदलते रुझानों का नाम नहीं है यह विरासत को संरक्षित करने और हर बुनाई के पीछे काम करने वाले हाथों को सशक्त बनाने का माध्यम है।आहा फैशन में हर समारोह के लिए अनेकों डिजाइनों की साड़ियों का संग्रह उपलब्ध है।उद्घाटन समारोह में बहुत से लोगों ने स्टोर का भ्रमण किया तथा देरों आकर्षक साड़ियों की खरीदारियां


