कुंडहित (जामताड़ा) : शुुक्रवार को सिंहवाहीनी प्लस टू विद्यालय कुंडहित में प्रभारी बीईईओ मिलन घोष के अध्यक्षता में मासिक गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरूगोष्ठी के दौरान बीईईओ ने उपस्थित शिक्षको को बताया की अधिकारी एंव शिक्षको के बीच तालमेल ठीक बने रहे एंव शिक्षक अपने समस्या को रख सके इसलिए गुरूगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बीईईओ ने शिक्षको को बताया मध्यान्ह भोजन योजना बनने बाले कमरे साफ सफाई रहना चाहिए । साथ प्रतिदिन ध्यान देना होगा मध्यान्ह भोजन बनाने के पहले उसे अच्छे पानी से साफ किया या नही। सथ ही कहा सरकार द्वारा मध्याह्न भोजन की राशि में कुछ बढ़ोतरी किया गया है। बच्चों को मेनू आधारित भोजन देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर महीने के 25 तारीख को विद्यालय प्रवंधन समिति के सदस्यो के साथ बैठक करे। मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन महीने के पांच तारीख तक अवश्य जमा करें। उन्होंने शिक्षको को बायोमैट्रीक से ही अपनी उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया। कहा की सभी शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय के समयानुसार ही विद्यालय में पहूंचे। किसी काम से अगर प्रखंड संसाधन केन्द्र आना हो तो विद्यालय छुट्टी के बाद ही आए। विद्यालय छोड़कर बीआरसी कार्याालय आना किसी भी हाल में बर्दास्त नही किया जाएगा। विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति प्रतिदिन ई विद्यावाहिनि में दर्ज करें। बच्चो को स्कूली पोषाक पहनकर आने के लिए प्रेरित करे। जिन बच्चो के खाते में पोषाक की राशि आ गयी है उन्हे पोषाक खरीदने के लिए प्ररित करें। कहा की विद्यालय में नामाकिंत दिव्यांग बच्चो का ऑन लाइन करे । ताकी स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा उनका जांच किया सके और उनका दिव्यांग प्रमाणपत्र बन सके। कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य का सही निर्वहन कर कक्षा संचालन करें ताकि उनका पाठ्यक्रम पूरा हो सके। बैठक के दौरान एएपीईआर आईडी कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यालय के सभी बच्चों का एएपीईआर आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य है। साथ ही इसमें अभिभावकों का सहमति लेना भी अनिवार्य है। एएपीईआर आईडी कार्ड बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। कहा की 9 दिसंबर तक हर हाल में शिशु पंजी का सर्वे रिपोर्ट जमा करें। ई विद्या वाहिनी में एसएमसी के नव चयनित सदस्यों के अपलोड की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वही ई कल्याण पोर्टल पर प्रविष्टि की समीक्षा किया गया । उन्होंने शिक्षकों को जानकारी देते हुए कहा कि नीचे के कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को एफएलएन के पुस्तक के माध्यम से शिक्षा देना जरूरी ह एफएलएन एक शोध आधारित कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से बच्चे भाषा एवं गणित की मूलभूत संरचना के बारे में सीख पाएंगे। जिससे उनके मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कहां के विद्यालय में लगाए गए शिकायत पेटी प्रतिदिन खोला जाए। जिन बच्चों का शिकायत शिकायत पेटी में रहेंगे ,प्रार्थना सभा में उनका निराकरण किया जाए । कहा के प्रयास प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत विद्यालय में ड्रॉप आउट बच्चों का 100 प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थित अनिवार्य है ताकि ड्रॉप आउट बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
बैठक में इन विषय पर हुई चर्चा :-
सिंह वाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित में गुरु गोष्ठी के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। एएपीआर आईडी कार्ड, हैबिटेशन मैपिंग रिपोर्ट, प्रयास कार्यक्रम की समीक्षा, रेल प्रोजेक्ट कार्यक्रम, बाल रेटिंग, इको क्लब गठन की स्थिति, श्वाप कार्यक्रम की समीक्षा, ई विद्या वाहिनी में छात्र उपस्थिति प्रतिदिन , शिक्षक उपस्थिति प्रतिदिन, रसोईया की आयुष्मान भारत कार्ड की स्थिति, पोषण वाटिका, यू डाइस प्लस की समीक्षा, ई कल्याण, सावित्रीबाई फुले सहित अन्य का विषय पर चर्चा किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन घोष के अलावे , सीआरपी तापस चटर्जी, बीआरपी संजय मिस्त्री, हिमाद्री शेखर, नरेन्द्र मंडल, परेश मंडल, शिक्षक संजय वाद्यकर, तापस राय, देव कुमार सिंह, बासुदेव भंडारी, देविश्वर मुर्मू, शांतिमय माजि, स्वपन मंडल, अर्जुन मंडल, दिलीप घोष, राखी धर, सहित प्रखंड के अधिकांश विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।



