शेखर सुमन
देवघर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह आम आदमी की तरह लोगों से मुलाकात की। चाय पी और चाट,और राबड़ी भी खाया। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान देवघर में मौजूद हैं,इस दौरान शुक्रवार शाम को देवघर के अनिल दही दुकान नरसिंह सिनेमा हॉल से शिक्षा सभा चौक से टावर चौक तक घूम घूम कर आम लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के लिए वोट मांगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शिवराज सिंह चौहान के साथ सेल्फी भी ली।

पहले रबड़ी पिया फिर चाट खाने पहुंचे मामा फिर चाय पी:
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मामा के नाम से संबोधित किया जाता है। शिक्षा सभा चौक में शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने वहां एक टी स्टॉल में खड़े होकर चाय पी। चाय पीने के दौरान शिवराज सिंह चौहान लोगों से बात कर उनका हालचाल जाना। चाय पीने के बाद शिवराज सिंह चौहान चाट की एक दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने चाट खाया। हालांकि चाट वाले शिवराज सिंह चौहान से पैसे नहीं ले रहा था जिसके बाद शिवराज ने उसे पैसे लेने के लिए मनाया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा,भाजपा के सागर झा समेत अन्य नेता गण मौजूद रहे।



