संताल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची । राजधानी मे सोमवार से शुरू हो रहे झामुमो के तेरहवें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है। अधिवेशन खेल गांव स्थित तानाभगत स्टोडियम में होगा , जिसका नामकरण डॉ भीमराव अंबेडकर प्रांगण रखा गया है। मंच से लेकर आठ राज्यों से आनेवाले प्रतिनिधियों के लिए बैठने व ठहरने की मुक्कम्मल व्यवस्था की गयी है। झामुमो के केंद्रीय महामंत्री विनोद पांडेय के अनुसार अधिवेशन में चार हजार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
अधिवेशन का उद्घाटन झामुमो सुप्रीमो सांसद शिबू सोरेन करेंगे। मंच पर एक बड़ा सा बैनी लगाया गया है। बैनर में गुरूजी और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर है। पार्टी में महिला प्रतिनिधियों की अच्छी खासी भागीदारी रहेगी। अधिवेशन में पार्टी के सभी सांसद, विधायक , मंत्री, पदाधिकारी व विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। महामंत्री विनोद पांडेय के अनुसार पाटी्र संविधान में संशोधन का प्रस्ताव सोमवार को ही लाया जाएगा जिसपर चर्चा हेागी साथ ही साथ पार्टी केंद्रीय कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों का भी चुनाव होगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अधिवेशन में लाये जानेवाले राजनीतिक प्रस्तावों में वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने तथा राज्य की गझामुमो सरकार द्वारा इसेे झारखंड में लागू नहीं किए जाने की मांग उठ सकती है। अन्य प्रस्तावों में 1932 का खतियान,सरना धर्मकोड को लागू करने ,ओबीसी आरक्षण, जल ,जंगल व जमीन , झारखंडी की सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए कड़ा कदम राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग की जा सकती है।





