महेशपुर (पाकुड़ ) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर द्वारा शुक्रवार को दिवाली के शुभ अवसर पर भगत सिंह जी के प्रतिमा के समक्ष देश के वीर शहीदों को नम आंखों से याद करते हुए एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत दीपक जलाया गया। इस अवसर पर पाकुड़ जिला के जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया जिस प्रकार हमारे देश के वीर जवान सरहद पर अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी भारत देश की रक्षा करते हैं साथ ही न जाने कितने जवान शहीद भी हो जाते हैं सभी जवानों के लिए आज अभाविप महेशपुर इकाई ने दीप जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।मौके पर पाकुड़ जिला के जिला संयोजक गुंजन तिवारी, राहुल मिश्रा एवं बिक्की राय, सह नगर मंत्री सन्नी तिवारी एवं जीत साहा, परेश घोष, अनिकेत सिंह, राकेश कुमार, आकाश कुमार, अरित्रो घोष ,रायसेन मरांडी, श्यामल मरांडी, सौरव कुमार, शिव प्रसाद सिंह साथ ही परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



