देवघर संताल एक्सप्रेस:- तिलक सेवा समिति देवघर के तत्वावधान में हर साल की भांति इस बार भी बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बचपन प्ले स्कूल श्रीकांत रोड देवघर में उपस्थित बच्चों के बीच समिति के संरक्षक पूर्व प्रधान जिला जज चंद्र शेखर पांडेय केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय अधिवक्ता अमन कुमार रूपाश्री के हाथों टॉफी इत्यादि वितरण कर खुशियां मनाई गई साथ ही स्कूल प्रबंधन कि और से बच्चों को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. प्रथम ,द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जो अच्छे कला का प्रदर्शन किए उनको प्रदान किया गया मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ और गार्जियन काफी संख्या में उपस्थित थे।




