धनबाद । वासेपुर में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी में दो अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान और उसके साथ मौजूद युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । जानकारी में सामने आया की हमले में सानू खान, सद्दाम व एक महिला को गोली लगी है, तीनों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
महिला की पहचान नहीं हो पाई है. गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
घटना के समय सद्दाम अंसारी अपना जेनरल स्टोर का दुकान खोलने गया था। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने गोली चला दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सानू खान पर करीब एक वर्ष पहले भी अलीनगर के समीप गोली चली थी। उस घटना में वह बाल-बाल बच गए थे। अब दोबारा उन पर हमला हुआ है। बताया जाता है कि सानू खान को प्रिंस खान की ओर से पूर्व में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
इस खबर को भी पढ़ें-गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े, चापड़ से हमला और मारपीट में तीन युवक घायल
इस खबर को भी पढ़ें-गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े, चापड़ से हमला और मारपीट में तीन युवक घायल


