दुबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2026 सत्र के लिए आबूधाबी में हुई मिनी नीलामी में सभी 10 फ्रैंचाइजी टीमों ने मोटी रकम देखकर खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं नीलामी में कुछ विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अच्छी खासी राशि मिली है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को केकेआर ने सबसे अधिक 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। फ्रेंचाइजियों ने कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें 29 विदेशी थे। वहीं कार्तिक और प्रशांत जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी 14-14 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। मिनी नीलामी में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी।

चेन्नई सुपर किंग्स
कार्तिक शर्मा- 14.2 करोड़
प्रशांत वीर- 14.2 करोड़
राहुल चाहर- 5.2 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स
कैमरन ग्रीन- 25.2 करोड़ रुपये
मथीशा पथिराना- 18 करोड़
मुस्तफिजुर रहमान- 9.2 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद
लियाम लिविंगस्टोन- 13 करोड़
जैक एडवर्ड्स- 3 करोड़
सलील अरोड़ा- 1.5 करोड़
लखनऊ सुपर जॉइंट्स
जोश इंग्लिस- 8.6 करोड़
मुकुल चौधरी- 2.6 करोड़
अक्षत रघुवंशी- 2.2 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स
आकिब नबी डार- 8.4 करोड़
पथुम निसांका- 4 करोड़
राजस्थान रॉयल्स
रवि बिश्नोई- 7.2 करोड़
एडम मिल्ने- 2.4 करोड़
रवि सिंह- 95 लाख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़
मंगेश यादव- 5.2 करोड़
जैकब डफी- 2 करोड़
गुजरात टाइटंस
जैसन होल्डर- 7 करोड़
टॉम बैंटन- 2 करोड़
अशोक शर्मा- 90 लाख
पंजाब किंग्स
बेन ड्वारशुइस- 4.4 करोड़
कूपर कोनोली- 3 करोड़
मुंबई इंडियंस
क्विंडटन डि कॉक- 1 करोड़
इस खबर को भी पढ़े- क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम
इस खबर को भी पढ़े-श्रीनगर में मौसम खराब, चार उड़ानें रद्द



