संथाल एक्सप्रेस/ संवादाता

शम्भु कुमार
बरहरवा: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। वहीं चुनाव का समय नजदीक आ चुका है। पाकुड़ विधानसभा की जनता इस बार किसको अपने प्रत्याशी के रूप में देखना चाहती है ये बहुत जल्द चुनावी प्रक्रिया के समाप्त होते ही दिखाई देगा। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने चुनावी मुद्दों को जनता के समक्ष रखकर अपने लिऐ वोट देने को लेकर जनता से अपील कर रहे हैं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार देखे जा रहे हैं जिसमे पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक आलमगीर आलम की धर्म पत्नी इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं जिसको लेकर जनता का समर्थन देखा जा रहा है आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से इससे पहले लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं अगर जनता इस बार निसात आलम को चुनती है तो फिर पाकुड़ विधानसभा से अन्य दलों को हाथ मलना होगा। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक अकील अख्तर चुनावी मैदान में हैं इससे पहले पूर्व विधायक आजसू का दामन थामे हुऐ थे लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा वहीं अकील अख्तर जेएमएम से पहली बार चुनावी मैदान में आकर जीत दर्ज किए थे। लेकिन इस बार का मुकाबला बहुत सख्त होने जा रहा है अब देखना ये है की पाकुड़ की जनता किसको अपना आशीर्वाद देगी। एक तरफ बीजेपी और आजसू के समर्थित उम्मीदवार के रूप में अजहर इस्लाम पाकुड़ विधानसभा से चुनावी मैदान में पहली बार अपना हाथ आजमाने को कमर कसे हुऐ दिखाई दे रहे हैं। अजहर इस्लाम आजसू पार्टी से अपना राजनेतिक जीवन कि शुरुआत किए हैं वहीं बीजेपी और आजसू में गठबन्धन के साथ अजहर इस्लाम चुनावी कार्यक्रम और जनसभा कर रहे हैं अब ऐसे में देखना ये है की जनता किसको अपना कीमती वोट देकर विधानसभा भेजेगी।



