नईदिल्ली । देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू बिजली उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 30 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर प्रणाली स्थापित करने का दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित किया है।
अभी तक केवल लगभग 40 लाख घरों में ही रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा सके हैं। जो कुल लक्ष्य का लगभग 1.3 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि योजना की प्रगति अपेक्षा से काफी धीमी रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक लागत, तकनीकी जानकारी का अभाव, वितरण कंपनियों की धीमी प्रक्रिया तथा जागरूकता की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। सरकार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी और आसान प्रक्रियाओं के जरिए अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है, लक्ष्य हासिल करने के लिए स्थापना प्रक्रिया में तेजी, वित्तीय सहायता और जन जागरूकता को बढ़ाना आवश्यक होगा। तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


