कुंडहित (जामताड़ा) । 27 अगस्त से मुखिया संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। शनिवार को संघ ने हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौट गए।
मुखिया संघ की मांगों में वेतन वृद्धि, सेवा शर्तों में सुधार, और अन्य लाभ शामिल हैं। हड़ताल के दौरान, मुखिया संघ के सदस्यों ने अपने कामों को बंद कर दिया था, जिससे स्थानीय प्रशासन और जनता को परेशानी हुई थी। बता दे कि बीते 27 अगस्त से मुख्य संघ पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।
मुखिया संघ के कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष गीता पहाड़िया ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है, साथ ही कुछ मांगे स्वीकार कर ली गई है जिसके कारण उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत जारी रखेंगे और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे।
हड़ताल वापस लेने के बाद, मुखिया संघ के सदस्यों ने अपने कामों को फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे और जनता की सेवा करने के लिए प्रयास करेंगे।
मौके पर गीता पहाड़िया के अलावे चंपा सोरेन, दुलू सिंह टुडू, काजली मरांडी, शत्रुघ्न सोरेन, आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


