जरमुंडी । जरमुंडी के स्थानीय बजरंगबली मोड सामुदायिक भवन में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जरमुंडी मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार की अध्यक्षता में में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ सशक्तिकरण की बात कही गई। बताया कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर अपने प्रभारी के माध्यम से बूथ को और भी अधिक सशक्त बनाएगी।चुनाव में बूथ पर विजय प्राप्त करना ही भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई। विधानसभा प्रभारी चुन्नुकांत, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, जिला अध्यक्ष गौरव कांत, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, जिला मंडल प्रभारी रमेश मुर्मू ,जिला परिषद सदस्य जूली यादव, शेखर सुमन, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उमाकांत मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध दत्ता, मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, संजय प्रसाद, चंदन राय, अरुण राय, मिथिलेश झा, कादीर अंसारी, बहारुद्दीन मियां, प्रहलाद राय, निर्मल यादव, दिवाकर राणा, गोकुल यादव, हेमंत यादव, जगदीश यादव,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल मांझी ,सचिन राव ,नवीन राव, ,रतन बिहारी प्रसाद ,प्रहलाद राय,बहारुद्दीन मियां ,निर्मल राव, रंजीत गंधर्व ,मिथिलेश झा ,मोहन ,राजेंद्र गोस्वामी ,बनारसी राम ,ठाकुर सिंह ,सोनेलाल टुडू ,संतोकी राय, गोकुल पंजियारा, जनार्दन सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


