कोलकाता । कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में रेप और हत्या की शिकार हुईं ट्रेनी डॉक्टर के पिता के पास सिर्फ बेटी की यादें बचीं है। उसकी पुरानों यादों पर रोते हुए बताते हैं कि उनकी बेटी केवल एक ही काम करती थी और वह था पढ़ाई, पढ़ाई और सिर्फ पढ़ाई। उनका कहना है कि बेहद गरीबी के बावजूद उन्होंने बेटी की स्टडी और एडमिशन के लिए मेहनत की और उसका सपना पूरा किया। हमने उसके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पिता कहते हैं, ‘अब मैं बस एक काम कर सकता हूं और वह यह है कि उसके दोषियों को सजा दिलवा पाऊं।
जिस दिन अपनी बेटी को आखिरी बार देखा था, उस दिन को याद करते हुए पिता कहते हैं कि पश्चिम बंगाल के कल्याणी में कॉलेज ऑफ मेडिसिन और जेएनएम अस्पताल की लिस्ट में उसका नाम आ गया था। पिता टेलर के तौर पर काम करते हैं और बड़ी मुश्किल से उन्होंने रकम जुटाकर बेटी को पढ़ाया लिखाया। उस दिन को याद करते हुए पिता बताते हैं कि उसने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है और ‘पापा, डॉक्टर बनना और दूसरों की मदद करना अच्छी बात है। आपको क्या लगता है?’ पिता ने कहा था- ‘ठीक है, तुम करो। हम तुम्हारी मदद करेंगे। फफकर रो पड़ते हैं पिता और कहते हैं- और देखो क्या हुआ। 8 और 9 अगस्त की दरमियानी रात को अपनी नाइट ड्यूटी के बाद सो रही ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में देश दुनिया में तीखा आक्रोश है। मामले की जांच सीबीआई के हवाले है और इस मामले में जांच पड़ताल के बीच आरजी कर कॉलेज के प्रिंसिपल से भी पूछताछ की जा रही है जिन पर पैसों की हेरा फेरी का आरोप है। पूरे भारत में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन और हड़ताल चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट मामले की स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉक्टर के पिता बीते वक्त को याद करते हुए कहते हैं कि बेटी की इकलौती इच्छा थी कि वह मेडिसिन में करियर बनाएं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


