देवघर संताल एक्सप्रेस:- गुरूवार को देवघर नगर की हृदयस्थली में अवस्थित संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के विशाल सभागार में शिक्षक दिवस,रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर अब्राहम कोलाडियिल T.O.R, उप प्राचार्य फादर प्रसन्नजीत T.O.R, विशिष्ट सम्मानित फादर डॉ० जोन कोचीचुरा T.O.R एवं वरिष्ठ शिक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। विभिन्न वक्ताओं द्वारा शिक्षक दिवस की महत्ता को समझया गया। शिक्षक की भूमिका का विशेष रूप से चर्चा हुई। विद्यालय के प्राचार्य फादर अब्राहम कोलाडियिल T.O.R द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यह कहा गया कि शिक्षक के योगदान को कभी भी विसकृत नहीं किया जा सकता। सामाजिक उत्थान में इनकी भूमिका अनुकरणीय है.छात्र-छात्राओं के चतुर्दिक विकास में इनका जीवन समर्पित होता है।कार्यक्रम की मधुरता के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, संगीत, नाटक मंथन एवं प्रहसन की समुचित व्यवस्था की गई थी।अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्राचार्य फादर प्रसन्नजीत टोप्पो T.O.R द्वारा कार्यकम की सफलता के लिए सलंग्न शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं समस्त छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थित देखी गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


