नाला (जामताड़ा)– अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मध्य विद्यालय नाला में शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शिरकत किए। मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही विद्यालय के मुख्य द्वार से छात्राओं के द्वारा आदिवासी पारंपरिक रूप से दीप जलाकर आरती उतारी गई तथा चंदन टीका लगाकर पुष्पवर्षण करते हुए उन्हें मंच तक लाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी प्रदीप राणा, बीईईओ सर्किल मरांडी, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, जिला महासचिव हरि प्रसाद राम, जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम, जिला संयुक्त सचिव अमर नाथ दास, राज्य प्रतिनिधि विद्यासागर, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रतिनिधि मनोज राम, अध्यक्ष मिहिजाम धर्मवीर भारती,उपाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन, अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल, 20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी आदि मौजूद थे। मालूम हो कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई तथा डाॅ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजक समिति के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं के द्वारा भव्य स्वागत नृत्य पेश की गई साथ ही आदिवासी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक सुपल पंडित,मानिक चन्द्र मंडल, उज्वल कांति लोह, मो० आजाद अंसारी, असीत कुमार मुखर्जी, जितेन चन्द्र पाल को फुल माला पहनाकर तथा विभिन्न उपहार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने शिक्षक समुदाय तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक का ऐसा भूमिका है जो किसी दबाव में नहीं हो सकता। सम्पूर्ण राष्ट्र किस पायदान पर है, सारा श्रेय शिक्षक को जाता है। शिक्षक संघ द्वारा किए गए मांग को लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं जोड़ना चाहिए इस विषय को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि लाख विसंगती दुविधा होने के बावजूद आपको विद्यार्थी को शिक्षा देना है और एक अच्छे मंच में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सही मायने में हमारा देश इस क्षेत्र में अव्वल नहीं आ पाया ,टीचिंग इंस्ट्रूमेंट की घोर कमि है, प्रकृति में ऐसी बहुत सी चीजे हैं जो आप विद्यार्थी को ज्ञान के रूप में दे सकते हैं। आज वैश्विक युग में विद्यार्थी को अच्छे से शिक्षा अगर नहीं दिया जाए तो विद्यार्थी बर्बाद हो सकता है। घोर संवेदनशील के साथ कार्य को करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण हैं। आपके उपर सरकार, अभिभावक, विद्यार्थी का उम्मीद है। आगे उन्होंने स्कूल ऑफ एक्सलेंस की भी बात कही। कहा कि स्कूल ऑफ एक्सलेंस खोला जा रहा है, जो विद्यार्थी मेधावी होंगे उन्हें स्कूल ऑफ एक्सलेंस में शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने मरांग गोमके स्कॉलरशिप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस स्कॉलरशिप से छात्र-छात्राओं को विदेशों के विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने शिक्षक संघ के द्वारा उठाए गए गैर शैक्षणिक कार्यों को लेकर कहा कि नि:संदेह शिक्षकों का योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, जिला महासचिव हरिप्रसाद राम,प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल, राज्य प्रतिनिधि राधाविनोद मंडल, नवीन कुमार, अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बासुदेव यादव, सुधीर कुमार, कृष्ण रजक, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, संजीव ठाकुर, बोमनाथ मंडल, विशंभर मंडल, दयामय मंडल, परिमल मरांडी,अर्जुन गोरांई,सुब्रत कुमार चौधरी,वैद्यनाथ पाल, अदैत्य मंडल,बबलू मरांडी,दामोदर मंडल,बीपीओ नित्यानंद गोरांई, सीआरपी समर लायेक, समीर चन्द्र महतो,कृष्ण कांत घोष,प्रोणती मंडल, जिला प्रतिनिधि कृष्णा तूरी,प्रखंड संयुक्त सचिव छोटन रविदास, बच्चू सिंह,दिनबंधु दास,श्यामल कुमार मंडल,तरूण कुमार गण,शेख मुस्ताक,तपन राउत आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मंच का संचालन शिक्षक सुब्रत कुमार चौधरी ने किया, जबकि कार्यक्रम का सभाध्यक्ष बिमल कुमार सिंह रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


