नईदिल्ली । जून 2026 में टाटा पंच ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। टाटा पंच की इस दौरान 21,006 यूनिट्स की शानदार बिक्री दर्ज की। टाटा पंच की बिक्री में य ह पिछले साल जून के मुकाबले 101.09 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। पंच ने मारुति सुजुकी डिजायर को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। बिक्री सूची में टाटा नेक्सन 18,335 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिसमें 58.03 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
वहीं, मारुति सुजुकी डिजायर 17,899 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई, जिसमें 15.60 प्रतिशत की वृद्धि थी। मारुति वैगनआर ने 16,952 यूनिट्स (31.1 प्रतिशत वृद्धि) के साथ चौथा और मारुति अर्टिगा ने 16,111 यूनिट्स (13.85प्रतिशत वृद्धि) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। मारुति स्विफ्ट 15,215 यूनिट्स (14.61प्रतिशत वृद्धि) के साथ छठे और महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,097 यूनिट्स (10.65 प्रतिशत वृद्धि) के साथ सातवें स्थान पर रही।
मारुति फ्रोंक्स, मारुति बलेनो और हुंडई वेन्यू क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें पायदान पर रहीं, जिन्होंने 13,135, 12,488 और 10,776 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होकर 10.67 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88बीएचपी की पावर जनरेट करता है। यह पेट्रोल वैरिएंट में 18-20 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वैरिएंट में लगभग 27 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।


