देवघर। शिक्षण संगठन सहोदया द्वारा आयोजित स्कूली क्विज प्रतियोगिता में तक्षशिला विद्यापीठ की छात्राओं ने प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस संदर्भ में गुरुवार को तक्षशिला विद्यापीठ में कक्षा नवमी की छात्रा सृष्टि शांडिल्या एवं कक्षा दसवीं की छात्रा धृत्ति सिन्हा की उपलब्धि को देखते हुए इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एस.भट्टाचार्य एवं उप प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। साथ ही कहा कि यह ऐसी सफलता स्कूल परिवार के लिए गौरव का विषय है। शहर की सभी प्रसिद्ध स्कूलों के बीच आयोजित इस जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में तक्षशिला विद्यापीठ की दोनों छात्राओं ने प्रथम स्थान पाकर वास्तव में एक उपलब्धि हासिल की है। इधर स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर कृष्णानंद झा ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


